Unnao News:75 लाख का 1.51 कुंतल गांजा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अंतरराज्यीय तस्कर 

Unnao News:75 लाख का 1.51 कुंतल गांजा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अंतरराज्यीय तस्कर 
Unnao News:75 लाख का 1.51 कुंतल गांजा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अंतरराज्यीय तस्कर 

शुभम निगम/उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बारासगवर थाना की पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लगभग 75 लाख का 1 कुंतल 51 किलो गांजा बरामद कर 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार महेशखेड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक और उसके आगे चल रही डिजायर कार को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में स्टील बॉक्स के भीतर छिपाकर रखी गई 5 बोरियों से 1.51 कुंतल गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से राहुल सिंह , विशाल दास , अभिषेक यादव, राम सिंह, अरविंद यादव और विशाल को दबोच लिया पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा के बलंगीर से ट्रक में बिल्डिंग मैटेरियल के नीचे छिपाकर ला रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

जिसे उन्नाव के रास्ते उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने तस्करों के पास से गांजे के अलावा ट्रक, डिजायर कार, 6 मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद जब्त किए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में कई का आपराधिक इतिहास है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *