Unnao Samuhik Vivah Gift Controversy: सरकारी गिफ्ट में कैसे पहुंच गई TMC की छाप, CM सामूहिक विवाह के उपहार पर उठे सवाल

Unnao Samuhik Vivah Gift Controversy: सरकारी गिफ्ट में कैसे पहुंच गई TMC की छाप, CM सामूहिक विवाह के उपहार पर उठे सवाल

Unnao Samuhik Vivah Gift Controversy: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवविवाहित जोड़ों को उपहार के तौर पर दिए गए गद्दों पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के झंडे जैसी प्रिंटिंग दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Unnao Samuhik Vivah Gift Controversy: सरकारी गिफ्ट में कैसे पहुंच गई TMC की छाप, CM सामूहिक विवाह के उपहार पर उठे सवाल

सरकारी उपहार बना चर्चा का विषय

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 459 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 457 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। विवाह के बाद सभी नवदंपतियों को सरकारी योजना के तहत उपहार सामग्री दी गई। लेकिन जब उपहार खोले गए, तो गद्दों की प्रिंटिंग चर्चा का विषय बन गई।

 

कहां हुई चूक

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि सरकारी योजना के लिए खरीदी गई सामग्री में कथित तौर पर TMC जैसी प्रिंटिंग वाले गद्दे आखिर पहुंचे कैसे? क्या खरीद प्रक्रिया में लापरवाही हुई, सप्लाई के दौरान गड़बड़ी हुई या फिर गुणवत्ता जांच में चूक हुई? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

वायरल तस्वीरों के बाद प्रशासन हरकत में

गद्दों की तस्वीरें वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ी। अब पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है और यह पता लगाया जाएगा कि उपहार सामग्री की सप्लाई किस एजेंसी ने की और कथित प्रिंटिंग वाली सामग्री वितरण तक कैसे पहुंची।

राजनीतिक चर्चा भी तेज

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। सोशल मीडिया पर लोग सरकारी उपहार में कथित TMC प्रिंटिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि गद्दों पर मौजूद प्रिंट वास्तव में TMC के झंडे का ही है या नहीं। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *