UP: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 2 मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत; 2 की हालत गंभीर​

UP: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 2 मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत; 2 की हालत गंभीर​

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद बड़ा हादसा हो गया. मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे में एक दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सीएमओ ने चार मौतों की पुष्टि की है.

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भरभराकर गिरा मकान

जानकारी के मुताबिक, हादसा मलवां कस्बे में सूरज गुप्ता के घर में हुआ. घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मकान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

ये भी पढे़ं

पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. राहत और बचाव टीम लगातार घटनास्थल पर काम कर रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

चार लोगों की मौत, दो गंभीर

हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सीएमओ ने भी चार मौतों की पुष्टि की है. गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राहत और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में कुल नुकसान और प्रभावित लोगों की स्थिति की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.

धमाके के कारणों की जांच शुरू

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. शुरुआती जानकारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह बताया जा रहा है. हालांकि, सिलेंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. प्रशासन की ओर से घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है.

इलाके में मचा हड़कंप

दो मंजिला मकान के अचानक गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद करने के साथ भीड़ को नियंत्रित किया. फिलहाल मलबा हटाने और किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को खत्म करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *