UP में जन्माष्टमी की रात मंदिर गई नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी मोहम्मद समीर के एनकाउंटर की मांग

UP में जन्माष्टमी की रात मंदिर गई नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी मोहम्मद समीर के एनकाउंटर की मांग

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 4 सितंबर को जन्माष्टमी की रात मंदिर गई एक नाबालिक युवती को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया है. आरोपी विशेष समुदाय से है. मामला सामने आने के बाद जनपद का माहौल गरमाने लगा है. पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंच कर लिखित शिकायती देते हुए कार्रवाई की मांग की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी युवकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस मामले के मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

मुजफ्फरनगर के छपार थाने में प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरनगर के छपार थाना में दी शिकायत में पीड़िता की उम्र 14 साल बताई गई है. पीड़िता का कहना है कि वो जन्माष्टमी की रात मंदिर गई थी. इसी दौरान गांव के ही मोहम्मद समीर नाम के युवक ने अपने दो अन्य साथी वलीन और सलमान के साथ मिलकर जबरन रास्ते से उसे उठा लिया.

आरोपी के घर बदहवास मिली लड़की

बाद आरोपी युवक समीर ने अपने घर के एक कमरे में उसके साथ रेप किया. इस दौरान जब लड़की घंटों लापता रही. जब गांव में उसे खोजा गया तो वह आरोपी समीर के घर से बदहवास हालत में मिली. दूसरी ओर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

पीड़ित से मिलने पहुंचे मंत्री, संत ने की एनकाउंटर की मांग

इस मामले में योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों का फुल एनकाउंटर करने और उनके घर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया.

पुलिस ने बताया- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य के लिए जांच जारी

सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास सामने आया है. मामला सज्ञान में आते ही तुरंत तीन टीमों का गठन करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य के बारे में सबूत जुटाए जा रहे है, साक्ष्य के आधार पर उनके विरुद्ध भी कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *