UP : राशन कार्डधारकों पर होने जा रहा है बड़ा एक्शन, 2.35 लाख परिवारों के कार्ड होंगे निरस्त

UP : राशन कार्डधारकों पर होने जा रहा है बड़ा एक्शन, 2.35 लाख परिवारों के कार्ड होंगे निरस्त
UP : राशन कार्डधारकों पर होने जा रहा है बड़ा एक्शन, 2.35 लाख परिवारों के कार्ड होंगे निरस्त

लखनऊ, अमृत विचार : खाद्य एवं रसद विभाग जल्द ही 2.35 लाख परिवारों के राशनकार्ड निरस्त करने जा रहा है। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में तैनात जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी कर चिह्नित इन सभी अपात्रों के राशनकार्ड एक सप्ताह में निरस्त करने को कहा है।

अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के इंटर मिनिस्टीरियल डेटा फॉर राइटफुल टारगेटिंग के आधार पर 56.94 लाख संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान की गई थी, जिसमें से 56.30 लाख का सत्यापन हो चुका है।

इसके अलावा 63,885 लोगों का सत्यापन अभी बाकी है। 26,021 मामलों में अंतिम मंजूरी दी जानी शेष है। जांच के दौरान 37.72 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए थे। इनमें से 35.37 लाख राशन कार्ड पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि 2.35 लाख अपात्र लाभार्थियों के कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई अभी बाकी है। अपर आयुक्त ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजी जाए।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *