UP Assembly : संभल हिंसा की SIT रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सुरेश खन्ना बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

UP Assembly : संभल हिंसा की SIT रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सुरेश खन्ना बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
UP Assembly : संभल हिंसा की SIT रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सुरेश खन्ना बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2024 की संभल हिंसा की जांच से जुड़ी एसआईटी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जा चुकी है और इसमें कुछ लोगों की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

‘रिपोर्ट विधानसभा में पेश हो चुकी है’

सुरेश खन्ना ने बताया कि न्यायमूर्ति अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। यह रिपोर्ट बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत की गई, जिसमें कुछ लोगों को हिंसा के लिए जिम्मेदार माना गया है। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।”

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मंत्री सुरेश खन्ना ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। उनकी अपनी कोई नीति नहीं है। वे चेहरा देखकर अपनी पॉलिसी तय करते हैं।”

रिपोर्ट के बाद तेज हुई सियासी बयानबाजी

संभल हिंसा की एसआईटी रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दल रिपोर्ट को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *