
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी।
सरकार के इन फैसलों को प्रदेश के प्रशासनिक और विकास कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।