UP IAS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के ​तबादले, अर्पित कुमार प्रयागराज नियुक्त, मनीषा धामे को झांसी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के ​तबादले, अर्पित कुमार प्रयागराज नियुक्त, मनीषा धामे को झांसी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer :उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जहां 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के ​तबादले किए गए हैं। इसमें अर्पित कुमार को प्रयागराज में नियुक्ति मिली है तो वहीं मनीषा धामे को झांसी में पदस्थ किया गया है। देखें पूरी लिस्ट 

कहाँकिसे मिली जिम्मेदारी 

कई जिलों में नए संयुक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को अलगअलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। आदित्य श्रीवास्तव को मुरादाबाद से शाहजहांपुर, नौशीन को फतेहपुर से बस्ती और शौर्य अरोड़ा को बदायूं में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर और अयान जैन को आजमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।

पूर्वांचल के जिलों में भी अधिकारियों की नियुक्ति

शिवम कुमार को महाराजगंज, अनिमेष वर्मा को देवरिया और अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शुभांशु कटियार को जौनपुर, विनोद कुमार मीना को औरैया, अर्पित कुमार को प्रयागराज और रिदम आनंद को कानपुर देहात में तैनाती दी गई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रमेश चंद्र वर्मा को बलिया और जीतो अक्षय दीपक को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मैनपुरी से लखनऊ तक नई जिम्मेदारियां

तेजस केठो को मैनपुरी, मनीषा धामे को झांसी और अपराजिता आर्यन को लखनऊ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारी संबंधित जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे। सरकार के इस फेरबदल का उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कामकाज को बेहतर और अधिक प्रभावी बनाना माना जा रहा है।

यह  भी पढ़ें:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *