UP Muslim​​ Population: उत्तर प्रदेश के किस जिले में मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा है, कहां सबसे कम है? यहां देखें

UP Muslim​​ Population: उत्तर प्रदेश के किस जिले में मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा है, कहां सबसे कम है? यहां देखें
Featured Image

UP Muslim Population: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2027) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. ऐसे में आज हम उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं की बात करेंगे. और यह जानने का प्रयास करेंगे कि किस जिले में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं और किस जिले में सबसे कम मुस्लिम मतदाता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में से करीब 19.26 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जबकि प्रदेश के 10 जिले ऐसे हैं जहां मुस्लिम आबादी 33 से 50 प्रतिशत तक है. इन सीटों पर मुस्लिम वोटर जीत-हार तय करते हैं.

अगर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले जिले की बात करें तो रामपुर जनपद का नाम आता है. जहां उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 50.57 प्रतिशत मुस्लिम हैं.

टॉप 10 मुस्लिम आबादी वाले जिले

रामपुर समेत प्रदेश के टॉप दस मुस्लिम आबादी वाले जिलों में मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बलरामपुर, बरेली, मेरठ और बहराइच का नाम आता है. ऐसे में अगर चुनावी नजरिए से देखें तो मुस्लिम वोटर अब तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल जैसी पार्टी को वोट देते आ रही है. इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को भी मुस्लिम वोट मिलते रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए ये पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं.

यह भी पढ़ें – UP Chunav 2027: ‘ब्राह्मण कहीं नहीं जाएगा…’ यूपी चुनाव से पहले रवि किशन का बड़ा बयान, अखिलेश-राहुल को भी लपेटे में लिया

टॉप-10 मुस्लिम बहुल जिलों के आंकड़े

  1. रामपुर में मुस्लिम जनसंख्या सबसे ज्यादा 50.57 प्रतिशत है.
  2. मुरादाबाद में मुस्लिम वोटर की कुल आबादी 47.12 प्रतिशत है.
  3. बिजनौर में मुस्लिम की आबादी 43.04 प्रतिशत है.
  4. सहारनपुर में 41.95 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है.
  5. मुजफ्फरनगर में मुस्लिम आबादी 41.40 प्रतिशत है.
  6. अमरोहा जिले में करीब 40.78 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है.
  7. बलरामपुर जिले में 37.51 प्रतिशत आबादी है.
  8. बरेली जिले में 34.54 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है.
  9. मेरठ में करीब 34.43 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है.
  10. बहराइच में 33.53 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है.

सबसे कम मुस्लिम आबादी वाला जिला

उत्तर प्रदेश में सबसे कम मुस्लिम आबादी वाला जिला ललितपुर है, जहां 2011 की जनगणना के अनुसार मुस्लिम जनसंख्या सबसे कम (लगभग 2.76 प्रतिशत) है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *