UP Politics : कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह से की मुलाकात, 2027 चुनाव और सीट शेयरिंग पर मंथन

UP Politics : कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह से की मुलाकात, 2027 चुनाव और सीट शेयरिंग पर मंथन
UP Politics : कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह से की मुलाकात, 2027 चुनाव और सीट शेयरिंग पर मंथन

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और किसान नेता तरुण पटेल ने लखनऊ स्थित लोकदल कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन की मजबूती और संभावित सीट साझेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

2027 चुनाव की रणनीति पर लंबी बैठक

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया। सूत्रों के अनुसार, सीटों के तालमेल और चुनावी समन्वय को लेकर भी विचारविमर्श हुआ।

‘2027 का चुनाव यूपी की दिशा और दशा तय करेगा’

लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा तय करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इंडिया गठबंधन जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत एवं सकारात्मक विकल्प देने की दिशा में काम कर रहा है।

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह विपक्षी सहयोगी दलों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठकों में से एक मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्षी दलों के बीच इस तरह की लगातार हो रही बैठकों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *