UP Rise 2026: अब कैंपस से गूंजेगी विकास की आवाज, ‘कैंपस ब्रांड एम्बेसडर’ बनकर छात्र पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं

UP Rise 2026: अब कैंपस से गूंजेगी विकास की आवाज, ‘कैंपस ब्रांड एम्बेसडर’ बनकर छात्र पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं
UP Rise 2026: अब कैंपस से गूंजेगी विकास की आवाज, ‘कैंपस ब्रांड एम्बेसडर’ बनकर छात्र पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करने जा रही है। ‘यूपी राइज2026: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए छात्रछात्राओं ने ‘कैंपस ब्रांड एम्बेसडर’ की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रोजगार, निवेश, स्टार्टअप और नवाचार के नए अवसरों वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने कौशल विकास, स्वरोजगार, डिजिटल उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि इन पहलों की सकारात्मक जानकारी युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है।

सोशल मीडिया बनेगा जागरूकता का प्रभावी मंच

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल और सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों का मानना था कि आने वाले समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं और जनजागरूकता का प्रभावी प्लेटफॉर्म बनेगा।

कैंपस ब्रांड एम्बेसडर के रूप में छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को छात्रवृत्ति, कौशल विकास, स्टार्टअप, रोजगार और स्वरोजगार जैसी योजनाओं की जानकारी देंगे और उन्हें इनसे जोड़ने का प्रयास करेंगे।

महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार पर भी विशेष फोकस

कार्यक्रम में मिशन शक्ति, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूहों जैसी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के नए अवसर उत्तर प्रदेश के बदलते विकास मॉडल की महत्वपूर्ण पहचान बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *