UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। आगरा में सबसे ज्यादा 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं ललितपुर में 60, एटा में 57, बलिया में 36.4, आजमगढ़ में 28.8 और गोरखपुर में 26.3 मिमी बारिश हुई।

17 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर 17 अगस्त तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में रुकरुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
28 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा और ललितपुर शामिल हैं।
55 जिलों में आंधीगरज के साथ वज्रपात का अलर्ट
बारिश के साथ प्रदेश के 55 जिलों में गरजचमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, अयोध्या, मेरठ, बरेली, झांसी, ललितपुर समेत कई जिले शामिल हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ में भी बारिश के आसार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम के समय बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लखनऊ में रुकरुककर बारिश हो सकती है। बारिश के प्रभाव से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: