UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून का मिजाज पूरी तरह एक जैसा नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई जिलों में अच्छी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कल यानी 13 जुलाई सोमवार को प्रदेश में मौसम का अलगअलग रंग देखने को मिला। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली तो पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में बारिश बेहद कम रही। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गोरखपुर में सबसे अधिक 85.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
यहां इतनी हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को औसतन 4.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 10.1 मिमी मानी जाती है। वहीं पश्चिमी यूपी में केवल 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि यहां सामान्य तौर पर 7.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यही वजह है कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अब भी बारिश की बड़ी कमी बनी हुई है।
राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं मुरादाबाद और हमीरपुर 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। दूसरी ओर, जिन इलाकों में बारिश हुई वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर में भारी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में नमी का स्तर भी काफी ज्यादा रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई।
ये भी पढ़ें:
इस दिन हो सकती है भारी बारिश
IMD के अनुसार, 16 जुलाई तक किसी बड़े मौसमीय अलर्ट की संभावना नहीं है। हालांकि 17 से 19 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 18 और 19 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बिजली गिरने, तेज हवाओं और खराब मौसम के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें और आवश्यक सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें: