UP Zero Poverty Campaign: 12.50 लाख परिवारों का सर्वे पूरा, CM योगी ने अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ने के दिए निर्देश

UP Zero Poverty Campaign: 12.50 लाख परिवारों का सर्वे पूरा, CM योगी ने अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ने के दिए निर्देश
UP Zero Poverty Campaign: 12.50 लाख परिवारों का सर्वे पूरा, CM योगी ने अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत अब तक 12.50 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

गरीबी उन्मूलन के लिए मिशन मोड में चले अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीरो पॉवर्टी अभियान का उद्देश्य प्रदेश के सबसे जरूरतमंद और वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें गरीबी से बाहर निकालना है। इसके लिए विशेष टीम गठित कर अभियान को और प्रभावी बनाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

हर पात्र परिवार तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण के आधार पर पात्र परिवारों को शीघ्र अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ा जाए, जिससे उन्हें खाद्यान्न, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

नाइट सफारी, लॉजिस्टिक हब और फायर सेफ्टी की भी समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने लखनऊ नाइट सफारी परियोजना के कार्यों में तेजी लाने, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और चिकित्सा महाविद्यालयों व होटलों में फायर एनओसी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

बिजली व्यवस्था और डिजिटल लाइब्रेरी परियोजना पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था, फीडरों की ओवरलोडिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सांसद एवं विधायक निधि से चल रहे विकास कार्यों और डिजिटल लाइब्रेरी परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी हों और उनका लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *