Uttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में आफत की बारिश, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त, देहरादून से टिहरी तक बाढ़ जैसे हालात, सड़कें बनीं तालाब

Uttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में आफत की बारिश, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त, देहरादून से टिहरी तक बाढ़ जैसे हालात, सड़कें बनीं तालाब

Uttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर राजधानी देहरादून तक कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने के साथ कई जगह आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

सड़क पर आवाजाही प्रभावित

टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेतीढालवाला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद खरस्रोत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। सात मोड़ मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। नदी का पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी और बरसाती नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

 ये भी पढ़ें:

हाईवे पर लगा लंबा जाम 

वहीं, देहरादून में भी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। आईएमए के पास पांवटा हाईवे पर बारिश के दौरान एक पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को दोबारा बहाल किया गया।

देहरादून के ITBP GMS रोड पर भी भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। कई जगह घुटनों तक पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदीनालों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।

 ये भी पढ़ें:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *