Weather Alert: आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपीबिहार में भारी वर्षा, जम्मूकश्मीर में तबाही के बाद हाई अलर्ट

Weather Alert: आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपीबिहार में भारी वर्षा, जम्मूकश्मीर में तबाही के बाद हाई अलर्ट
Weather Alert: आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपीबिहार में भारी वर्षा, जम्मूकश्मीर में तबाही के बाद हाई अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और भारतीय मौसम विभाग ने 20 जुलाई 2026 यानी की आज के लिए 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्लीएनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्लीएनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीएनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम के समय उमस बढ़ने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में 22 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के कई जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जम्मूकश्मीर में भारी बारिश से तबाही, यात्राएं रोकी गईं

जम्मूकश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियातन अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा और शिव खोरी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं को फिलहाल पहलगाम, बालटाल, नुनवान, चंदनवाड़ी और जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जुलाई के बीच तेज बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *