World Youth Skills Day: अब सिर्फ डिग्री नहीं, सही स्किल से भी कर सकते हैं लाखों की कमाई, जानें कैसे

World Youth Skills Day: अब सिर्फ डिग्री नहीं, सही स्किल से भी कर सकते हैं लाखों की कमाई, जानें कैसे

World Youth Skills Day 2026: हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और बदलती तकनीक के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से की थी।

World Youth Skills Day: अब सिर्फ डिग्री नहीं, सही स्किल से भी कर सकते हैं लाखों की कमाई, जानें कैसे

यदि हम आज के समय की बात करें तो बदलते वक्त के साथ नौकरी का बाजार भी तेजी से बदल रहा है। एक दौर था जब इंजीनियरिंग, मेडिकल या फिर सरकारी नौकरी को ही सफलता का पैमाना माना जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। कई ऐसे स्किलआधारित प्रोफेशन हैं, जिनमें अच्छी ट्रेनिंग और अनुभव के दम पर लोग कई डिग्री रखने वालों से भी अधिक कमाई कर रहे हैं।

क्यों बदल रही है नौकरी की दुनिया?

डिजिटल टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और तेजी से बदलती इंडस्ट्री की जरूरतों ने कंपनियों की प्राथमिकता बदल दी है। अब केवल डिग्री नहीं, बल्कि यह देखा जाता है कि उम्मीदवार किसी काम को कितनी कुशलता से कर सकता है। यही कारण है कि सरकार भी Skill India Mission, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और आईटीआई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

चाहिए अब जानते हैं ऐसी कौन सी स्किल्स हैं जो आप शानदार कमाई कर सकते हैं। 

ये स्किल्स दिला सकती हैं शानदार कमाई

1. डिजिटल स्किल्स

ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, UI/UX डिजाइन, डेटा एनालिटिक्स और AI से जुड़े कौशल सीखकर युवा भारत ही नहीं, विदेशों की कंपनियों के लिए भी ऑनलाइन काम कर सकते हैं।

2. ऑटोमोबाइल मैकेनिक

पेट्रोल, डीजल, CNG के साथ अब इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशिक्षित ऑटोमोबाइल मैकेनिक और EV टेक्नीशियन की मांग आने वाले वर्षों में और बढ़ने की संभावना है।

3. इलेक्ट्रिशियन

घरों, ऑफिस, फैक्ट्री और इंडस्ट्री में हमेशा प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन की मांग रहती है। अनुभव बढ़ने के साथ एक कुशल इलेक्ट्रिशियन अपनी खुद की सर्विस शुरू कर सकता है और अच्छी आय अर्जित कर सकता है।

4. प्लंबर

स्मार्ट सिटी, नई बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण प्लंबर की मांग लगातार बढ़ रही है। बड़े शहरों में अनुभवी प्लंबर प्रति दिन अच्छी कमाई कर सकते हैं और खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

5. AC और रेफ्रिजरेशन टेक्नीशियन

बढ़ती गर्मी और एयर कंडीशनिंग की मांग की वजह से AC रिपेयर और रेफ्रिजरेशन टेक्नीशियन की जरूरत पूरे साल बनी रहती है। गर्मियों के मौसम में इनकी आय और बढ़ जाती है।

6. वेल्डर और फैब्रिकेटर

निर्माण, रेलवे, जहाज निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और ऑयलगैस सेक्टर में प्रशिक्षित वेल्डर की अच्छी मांग रहती है। विदेशों में भी इस स्किल की काफी जरूरत होती है।

क्या डिग्री की अब जरूरत नहीं?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे कई पेशों के लिए डिग्री और लाइसेंस अनिवार्य हैं। लेकिन कई क्षेत्रों में डिग्री से ज्यादा कौशल और अनुभव को महत्व दिया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति के पास सही स्किल, लगातार सीखने की आदत और अच्छा कार्य अनुभव है, तो उसके लिए करियर के बेहतर अवसर बन सकते हैं।

अच्छी कमाई के लिए क्या जरूरी है?

सिर्फ कोई स्किल सीख लेना ही काफी नहीं है। सफल होने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण ले, नियमित अभ्यास करे, नई तकनीक सीखता रहे, ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखे, जरूरत पड़ने पर अपना काम या स्टार्टअप शुरू करने का साहस रखे, सरकार भी दे रही है मौका

आज का दौर केवल डिग्री का नहीं, बल्कि कौशल का दौर है। यदि किसी युवा के पास सही स्किल, मेहनत और सीखने की इच्छा है, तो वह अपने दम पर शानदार करियर बना सकता है। चाहे वह प्लंबर हो, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक या फिर डिजिटल प्रोफेशनल। हर क्षेत्र में कुशल लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *