WorldSkills Shanghai में भारत की बड़ी छलांग, 10वें स्थान पर रही Team India; जीते 6 सिल्वर मेडल​

WorldSkills Shanghai में भारत की बड़ी छलांग, 10वें स्थान पर रही Team India; जीते 6 सिल्वर मेडल​

शंघाई। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं WorldSkills Competition 2026 में भारत ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया। Team India ने प्रतियोगिता में 6 सिल्वर मेडल और 20 Medal for Excellence अपने नाम किए। WorldSkills Lyon 2024 में भारत 13वें स्थान पर रहा था, जहां देश को 4 ब्रॉन्ज मेडल और 12 Medal for Excellence मिले थे।

इन छह भारतीयों ने जीते सिल्वर मेडल

WorldSkills Shanghai में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वालों में बेकरी में स्मृति नांबियार, डेंटल प्रोस्थेटिक्स में मोहम्मद सलाम, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में कोविद अजय गंग्राडे, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में पार्थ वोहरा, लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में मेहरून्निसा बेगम और रिटेल सेल्स में सानिया जोशी शामिल हैं।

इन उपलब्धियों में क्रिएटिव, तकनीकी और सर्विस सेक्टर से जुड़ी अलगअलग स्किल्स शामिल हैं। बेकरी में सिल्वर मेडल जीतने वाली स्मृति नांबियार को Best of Nation के सम्मान से भी नवाजा गया।

70 भारतीय युवाओं ने 63 स्किल्स में लिया हिस्सा

छह दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर 2026 तक शंघाई में आयोजित हुई। इसमें करीब 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से ज्यादा युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

भारत ने इस बार अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था। 70 प्रतियोगियों ने 63 स्किल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें उभरती तकनीक, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, क्रिएटिव इंडस्ट्री और स्पेशलाइज्ड सर्विस सेक्टर की स्किल्स शामिल रहीं।

23 से 26 सितंबर तक चली प्रतियोगिताओं के बाद 27 सितंबर को शंघाई में भव्य समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

20 प्रतिभागियों को Medal for Excellence

भारत के 20 प्रतियोगियों ने अलगअलग क्षेत्रों में Medal for Excellence हासिल किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह सम्मान उन प्रतिभागियों को दिया जाता है, जो WorldSkills के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता प्रदर्शित करते हैं।

Medal for Excellence हासिल करने वालों में:

स्किल प्रतिभागी
Intelligent Security Technology Ragul Kanthamma Balraj
Mechatronics Deepu Mudigerepalya Srinivasa; Jayanth Kariyappa
Mobile Applications Development Arjun Sumathi Vijayabashkar
Electrical Installations Dhanush Madhugiri Govindaraju
Plastering and Drywall Systems Surenthiran Mani
Painting and Decorating Muskan
Autonomous Mobile Robotics Aditya Prakash; Debasish Panda
Cabinetmaking Yashwanth Chary Keshoju
Jewellery Joy Das
Beauty Therapy Tahesin Sabir Sutar
Fashion Technology Vidhi Niravkumar Suthar
Automobile Technology Md Seraj
Car Painting Kaif Khan
IT Network Systems Administration Khushraj Nimesh Rathod
Graphic Design Technology Rajeeb Lochan Chand
Health and Social Care Vishnupriya Sunil
Industry 4.0 Mallinath; Suhan Mascarenhas
Chemical Laboratory Technology Sampada Desai
Additive Manufacturing Pavan Bhadravati Suresha
Robot Systems Integration Abhishek Somanna Shignalli; Vinay Muttayya Hiremath
11 नई और उभरती स्किल कैटेगरी में भारत की एंट्री

इस साल भारत की भागीदारी की खास बात यह भी रही कि देश ने 11 नई और उभरती स्किल कैटेगरी में पहली बार हिस्सा लिया। इनमें Dental Prosthetics, Digital Interactive Media Design, Intelligent Security Technology, Landscape Gardening, Optoelectronic Technology, Retail Sales, Unmanned Aerial Systems, Industrial Mechanics, Software Testing, Heavy Vehicle Technology और Aircraft Maintenance शामिल हैं।

यह भागीदारी देश के स्किलिंग इकोसिस्टम में भविष्य की नौकरियों, नई तकनीकों और इंडस्ट्री आधारित दक्षताओं पर बढ़ते फोकस को दर्शाती है।

महिला प्रतिभागियों की भी रही अहम भागीदारी

WorldSkills Shanghai में भारतीय महिला प्रतियोगियों ने तकनीकी, क्रिएटिव और सर्विस से जुड़ी कई स्किल्स में देश का प्रतिनिधित्व किया। महिलाओं ने Chemical Laboratory Technology, Logistics and Freight Forwarding, Fashion Technology, Visual Merchandising, Health and Social Care, Hospitality समेत विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सा लिया।

जयंत चौधरी ने Team India को दी बधाई

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने Team India के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 6 सिल्वर मेडल और 20 Medal for Excellence के साथ यह प्रदर्शन भारत की वैश्विक स्किल यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रतियोगियों, विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों और इंडस्ट्री पार्टनर्स के योगदान की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास, दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और इससे भविष्य के लिए तैयार स्किलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

प्रतियोगिता से मिला ग्लोबल एक्सपोजर

WorldSkills India की Official Delegate और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की Senior Economic Adviser मनीषा सेनसरमा ने कहा कि WorldSkills में प्रतियोगिता के साथ सीखने का अवसर भी मिलता है। शंघाई में प्रतियोगियों और विशेषज्ञों को वैश्विक व्यावसायिक मानकों, नई तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का अनुभव मिला।

भारत की WorldSkills Shanghai 2026 में भागीदारी का समन्वय National Skill Development Corporation ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत किया। इसमें Sector Skill Councils, उद्योग साझेदारों, प्रशिक्षण संस्थानों और तकनीकी विशेषज्ञों का सहयोग रहा।

क्या है WorldSkills Competition?

WorldSkills दुनिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता है, जिसमें अलगअलग देशों और क्षेत्रों के युवा प्रोफेशनल तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हैं। यह प्रतियोगिता हर दो साल में आयोजित होती है और वैश्विक मानकों, तकनीकी ज्ञान के आदानप्रदान तथा युवाओं को स्किल आधारित करियर के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *