WTC फाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया, बांग्लादेशी कोच ने दी भारत को खुली चुनौती, कहा “इस सीजन हमारी टीम…​

WTC फाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया, बांग्लादेशी कोच ने दी भारत को खुली चुनौती, कहा “इस सीजन हमारी टीम…​

Team India: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब तक 3 बार हुआ है, जिसमे पहले 2 सीजन भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल खेला, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का पिछला सीजन बहुत ही ज्यादा खराब रहा और एक समय फाइनल खेलने की दावेदार मानी जाने वाली टीम इंडिया को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम रेस से बाहर हो गई।

अब एक बार फिर भारतीय टीम की स्थिति कुछ खास नही है, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो बांग्लादेश की टीम भारत ए भी उपर है। बांग्लादेश की टीम नंबर 4 पर है, जबकि भारतीय टीम नंबर 5 पर मौजूद है। वहीं बांग्लादेश से उपर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें मौजूद हैं।

अंक तालिका में Team India से आगे बांग्लादेश

WTC 202527 की मौजूदा स्थिति में बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। टीम ने 6 टेस्ट मैचों में 3 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ 40 अंक हासिल किए हैं। उसका पॉइंट प्रतिशत 55.56 है। वहीं भारत 11 टेस्ट में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ 68 अंकों पर है और उसका PCT 51.52 है। इस तरह बांग्लादेश फिलहाल भारत से ऊपर है।

बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज का परिणाम मिलाजुला रहा। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत हासिल की। इस परिणाम के बावजूद बांग्लादेश ने अंक तालिका में अपनी स्थिति बनाए रखी।

बांग्लादेश के कोच मुश्ताक अहमद ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती

बांग्लादेश के कोच मुश्ताक अहमद ने भारत को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि

“बांग्लादेश के पास WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने का पर्याप्त आधार है। टीम ने घरेलू परिस्थितियों के साथसाथ विदेशी मैदानों पर भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की क्षमता दिखाई है। अब आने वाले मुकाबले बांग्लादेश की स्थिति को और स्पष्ट करेंगे।”

WTC FINAL में पहुंचना Team India के लिए चुनौती

भारत के सामने WTC चक्र में अभी महत्वपूर्ण मुकाबले बाकी हैं। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं। ऐसे में भारत के पास अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के कई अवसर मौजूद हैं।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 80 PCT के साथ शीर्ष पर, दक्षिण अफ्रीका 75 PCT के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश और भारत क्रमश चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। WTC में अंतिम स्थान का फैसला पॉइंट प्रतिशत के आधार पर होता है, इसलिए हर टेस्ट का परिणाम महत्वपूर्ण रहने वाला है।

आने वाले मुकाबलों में बांग्लादेश का प्रदर्शन यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा कि टीम WTC फाइनल की रेस में कितनी मजबूती से आगे बढ़ पाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *