‘अंगूठा लगा दो’… बुजुर्ग पिता नहीं माने तो बेटे ने जीते-जी दिखा दिया नर्क, CCTV देखकर दौड़ा आया बड़ा बेटा, फिर जो हुआ…!

‘अंगूठा लगा दो’… बुजुर्ग पिता नहीं माने तो बेटे ने जीते-जी दिखा दिया नर्क, CCTV देखकर दौड़ा आया बड़ा बेटा, फिर जो हुआ…!
Featured Image

Banda Man Beats Father Land Dispute Violence: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कामसिन थाना क्षेत्र के ओझानगर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक 85 साल के बुजुर्ग के साथ उनके ही छोटे बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग पिता द्वारा जमीन के कागजों पर जबरन अंगूठा लगाने से मना करने पर छोटे बेटे ने नशे की हालत में उनके साथ लाठी-डंडों, घूंसों और लातों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर कर दिया है. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेटा बुजुर्ग पिता को पीटते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है. बड़े बेटे कैलाश गुप्ता, जो बेंगलुरु में नौकरी करते हैं. जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह तुरंत गांव लौटे और 18 सितंबर को कामसिन थाने में अपने छोटे भाई कुशल गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

बांदा में जमीन के लिए हैवानियत, नशे में छोटे बेटे ने 85 साल के पिता को पीटा

यह मामला बांदा जिले के कामसिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओझानगर गांव का है. यहां रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग शंकर गुप्ता के साथ उनके ही छोटे बेटे कुशल गुप्ता ने घर पर जमकर मारपीट की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा नशे की हालत में था और अपने बुजुर्ग पिता पर यह दबाव बना रहा था कि वे बाबेरू तहसील जाकर जमीन के कागजों पर अपना अंगूठा लगा दें. जब पिता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर बेटे ने उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बेंगलुरु से भागा-भागा आया बड़ा बेटा

इस खौफनाक वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेटा अपने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीटता और लात-घूंसों से मारता हुआ साफ नजर आ रहा है. इस घटना के समय बुजुर्ग का बड़ा बेटा कैलाश गुप्ता काम के सिलसिले में बेंगलुरु में था. जैसे ही उसे वीडियो मिला और पिता के साथ हुई मारपीट की खबर लगी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह तुरंत बेंगलुरु से सफर तय करके 16 सितंबर की रात अपने गांव पहुंचा और पिता की हालत देखकर सन्न रह गया.

यूपी के बांदा जिले का वीडियो है जिसमें कंकाल रुप में तब्दील हो चुके 85 साल के शंकर गुप्ता को उनको छोटा बेटा कुशल गुप्ता बेहरमी से पीट रहा है।

जमीन जायदाद को लेकर कलयुगी छोटे बेटे ने पिता को बर्बरता से पीटा। बड़े बेटे कैलाश के अनुसार पिता के साथ हुए इस घटना पुलिस से शिकायत कि… pic.twitter.com/IekhFWj7oX

— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 19, 2026

थाने में शिकायत दर्ज, बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक

गांव लौटने के बाद बड़े बेटे कैलाश ने बिना देर किए 18 सितंबर को कामसिन पुलिस स्टेशन में अपने छोटे भाई के खिलाफ लिखित शिकायत दी. उसने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके उसके पिता को न्याय दिलाया जाए. उधर, मारपीट में बुजुर्ग की हड्डियां टूटने और गंभीर चोटें आने की वजह से डॉक्टरों ने उनकी हालत को बहुत नाजुक बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *