Rampur News : कला, संस्कृति और धरोहरों से प्रभावित हुईं ग्रीस की राजदूत

Rampur News : कला, संस्कृति और धरोहरों से प्रभावित हुईं ग्रीस की राजदूत
Rampur News : कला, संस्कृति और धरोहरों से प्रभावित हुईं ग्रीस की राजदूत

रामपुर, अमृत विचार। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने अपने रामपुर दौरे के दूसरे दिन शहर की समृद्ध कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुर की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इस यात्रा को अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया। रविवार को राजदूत ने सबसे पहले बिलासपुर गेट स्थित शन्नू खां की  फैक्ट्री का दौरा किया। यहां उन्होंने अबाया निर्माण की बारीक कारीगरी, गुणवत्ता और आधुनिक डिज़ाइनों को करीब से देखा।

कारीगरी से प्रभावित होकर उन्होंने कई अबाया भी खरीदे और स्थानीय शिल्पकारों की प्रशंसा की। इसके बाद राजदूत मच्छन खां के बाग में आयोजित आम महोत्सव में पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न किस्मों के भारतीय ऑर्गेनिक आमों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के आम अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। राजदूत ने सामाजिक कार्यकर्ता सबाहत खां के आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर फैज खां ने उन्हें रामपुर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले प्रसिद्ध रामपुरी चाकू की स्मृतिभेंट की। इसके बाद उन्होंने चाकू चौक पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े रामपुरी चाकू का भी अवलोकन किया। दौरे के दौरान स्थानीय व्यवसायी शमशाद बाबा तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा ने भी राजदूत से शिष्टाचार भेंट की। ग्रीस की राजदूत अपने पति शाकिर मूसा और राजनयिक दिमित्रियोस सिडेरिस के साथ नूर महल पहुंचीं, जहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां तथा उनके पीआरओ काशिफ खां भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *