Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

अमेरिकी पत्नी ने बताई भारतीय पतियों की ‘कन्फ्यूजिंग’ आदत, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

अमेरिकी पत्नी ने बताई भारतीय पतियों की ‘कन्फ्यूजिंग’ आदत, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

American Wife Viral Video : भारत में इंटरनेशनल शादियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां अलग-अलग देशों के लोग एक-दूसरे की संस्कृति को अपनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशी दुल्हनें भारतीय परंपराओं को अपनाते हुए दिखती हैं।

इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अमेरिकी पत्नी भारतीय पतियों की एक ऐसी आदत के बारे में बताती है, जिसे समझना विदेशियों के लिए आसान नहीं होता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhi & Tina | Content Creator 👨‍❤️‍👨 (@indian_americancouple)

भारतीयों का “हेड नॉड” काफी कन्फ्यूजिंग

वायरल वीडियो में पति अपनी अमेरिकी पत्नी से पूछता है कि भारतीय पतियों की कौन सी बात अमेरिकियों को समझ नहीं आती। इसके जवाब में पत्नी सिर हिलाने के अलग-अलग अंदाज दिखाकर बताती है कि भारतीयों का “हेड नॉड” काफी कन्फ्यूजिंग होता है।

कभी यह हां का संकेत देता है, तो कभी समझने या सहमति का, और कभी सिर्फ प्रतिक्रिया भर होता है। यही बात विदेशी लोगों को उलझा देती है। वीडियो में पत्नी के एक्सप्रेशन और अंदाज इतने मजेदार हैं कि इसे देखने वाले हंसने पर मजबूर हो रहे हैं।

लोगों ने कमेंट कर दर्ज की सहमती

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @indian_americancouple नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “यह सच है, हमें भी कभी-कभी समझ नहीं आता कि सामने वाला क्या कहना चाहता है।”

वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति की खासियत बताया। दरअसल, इंटरनेशनल शादियों में भाषा, खान-पान और रीति-रिवाजों के साथ-साथ ऐसे छोटे-छोटे सांस्कृतिक फर्क भी सामने आते हैं, जो रिश्तों को और दिलचस्प बना देते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply