Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पिता ने 6 साल के बेटे की ली जान, जब शक हुआ कि नहीं है उसकी औलाद, स्कूल में एडमिशन कराने के बहाने नदी में फेंका

पिता ने ली मासूम की जान
Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के विजयपुरा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विजयपुरा ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने 6 साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बच्चे को कृष्णा नदी में फेंक दिया था। आरोपी की पहचान मल्लिकार्जुन हरिकेरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि उसे लंबे समय से बच्चे के पिता न होने पर शक था।

स्कूल में दाखिला कराने के बहाने घर से बाहर ले गया

विजयपुरा के SP लक्ष्मण निंबर्गी के अनुसार, घटना 15 मार्च को हुई थी। उस दिन मल्लिकार्जुन अपने बेटे सिद्धार्थ को एक नए स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने घर से ले गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद मल्लिकार्जुन अकेले ही गांव लौट आया। जब उससे बच्चे के बारे में पूछा गया, तो उसने गोलमोल और एक-दूसरे से मेल न खाने वाले जवाब दिए।

जब मां ने की बेटे से मिलने की जिद

एक अप्रैल को स्थिति और बिगड़ गई। उस दिन सिद्धार्थ का जन्मदिन था। जब उसकी मां ने जन्मदिन मनाने के लिए अपने बेटे से मिलने की जिद की, तो मल्लिकार्जुन के विरोधाभासी बयानों से परिवार वालों को शक हो गया। इसके बाद उन्होंने विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भागने की कोशिश करने लगा आरोपी

पुलिस का शक तब और गहरा गया, जब केस दर्ज होने के कुछ ही समय बाद मल्लिकार्जुन भागने की कोशिश करने लगा। उसे पकड़ने और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। SP लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को महाराष्ट्र के कराड ले गया था और उसे कृष्णा नदी में धकेल दिया था। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे शक था कि वह बच्चे का असली पिता नहीं है।

बच्चे का शव बरामद

आरोपी के कबूलनामे के बाद, विजयपुरा पुलिस ने महाराष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि कराड जिले में पहले से ही ‘अप्राकृतिक मौत’ का एक मामला दर्ज था। यह मामला तब दर्ज किया गया था, जब नदी से एक छोटे बच्चे का शव बरामद हुआ था। 

आरोपी गिरफ्तार

कराड पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और सबूतों से इस बात की पुष्टि हो गई कि बरामद शव छह साल के सिद्धार्थ का ही था। विजयपुरा ग्रामीण पुलिस ने अब बच्चे के लापता होने के मामले को हत्या के मामले में बदल दिया है, मल्लिकार्जुन हरिकेरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply