Quick Samachar: इंडिया A ने बुधवार 17 जून 2026 को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान A को 101 रनों से करारी शिकस्त दी और ट्राईनेशन ए सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के बाद इंडिया ए ट्राईनेशन ए सीरीज की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

अब फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इंडिया ए के अब 4 मैच में दो जीत और दो हार के साथ 4 अंक हैं। श्रीलंका ए के 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। अफगानिस्तान ए के 3 मैच में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं।

ए और श्रीलंका ए दोनों के 44 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर तिलक वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम शीर्ष पर है। इंडिया ए का नेट रनरेट +0.797 है। श्रीलंका ए का नेट रनरेट +0.494 है। वहीं, अफगानिस्तान ए का नेट रनरेट 1.983 है। इस तरह इंडिया ए का फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया।

क्या है समीकरण

  • ट्राई नेशन ए सीरीज के लीग चरण का आखिरी याना छठा मैच शुक्रवार 19 जून 2026 को श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • ए को क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ अफगानिस्तान ए पर जीत जरूरी है। श्रीलंका ए यदि अफगानिस्तान ए को हराता है तो उसके छह अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा। इंडिया ए 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा और रविवार 21 जून को श्रीलंका ए के साथ फाइनल खेलेगा। अफगानिस्तान ए के दो अंक ही रहेंगे और वह फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगा।
  • अफगानिस्तान ए को फाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। उसे बड़ी जीत हासिल करनी होगी ताकि वह श्रीलंका ए के नेट रनरेट को पीछे छोड़ पाए।
  • ए को यदि इंडिया ए के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे शुक्रवार 19 जून 2026 को श्रीलंका को 121 या उससे ज़्यादा रनों से हराना होगा। अगर वह 250 रनों का पीछा करता है तो उसे 29 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करना होगा। ऐसा करने पर उसके 4 अंक हो जाएंगे और नेट रनरेट +0.494 से ज्यादा हो जाएगा। इस तरह वह फाइनल में पहुंच जाएगा।
  • नोट: उपर्युक्त समीकरण दर्शाते हैं कि अफगानिस्तान ए के सामने बड़ी चुनौती है, जबकि श्रीलंका ए के पास फाइनल में पहुंचने का मजबूत मौका है।

IND AAFG A मैच के बाद अंक तालिका, टॉप5 बल्लेबाज और गेंदबाज

Tri Nation A Series Points Table, Top5 Batters and Bowlers: श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में बुधवार को इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। त्रिकोणीय सीरीज में टॉप5 बल्लेबाजों की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 234 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। सबसे ज्यादा विकेट अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्ला सफी ने लिए हैं।