इश्क में अंधी पत्नी का खूनी खेल! प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल, फिर पुलिस को ही सुना दी झूठी कहानी​​​

इश्क में अंधी पत्नी का खूनी खेल! प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल, फिर पुलिस को ही सुना दी झूठी कहानी​​​
Featured Image

इश्क में अंधी पत्नी का खूनी खेल! प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल, फिर पुलिस को ही सुना दी झूठी कहानी

बरेली : बरेली में इश्क, साजिश और कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई है. भुता थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय पप्पू की हत्या के मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने पहले खुद ही पति की गुमशुदगी की तहरीर दी और अगले दिन एक युवक पर हत्या का आरोप लगा दिया,  लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक की दिशा पत्नी की तरफ ही मुड़ गई.

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को नरगिस ने पप्पू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके ठीक अगले दिन यानी 16 सितंबर को उसने फैजनगर निवासी रियाज उर्फ राजा पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नरगिस और रियाज के बीच पिछले करीब चार साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई.

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक रियाज ने वारदात का खुलासा किया. आरोप है कि 10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और रियाज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसके बाद 11 सितंबर की रात रियाज नरगिस के घर पहुंचा और रस्सी से पप्पू का गला घोंट दिया.

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि हत्या के बाद शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर बाइक से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया. रियाज की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया. फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

उन्होंने बताया कि रियाज की उम्र करीब 25 साल है और वह नरगिस के संपर्क में पिछले चार वर्षों से था. फिलहाल दोनों हिरासत में हैं. पुलिस हत्या की पूरी साजिश और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की तस्वीर साफ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *