Team India: भारत अंडर19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर19 के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक अंदाज में अपने नाम कर लिया। राजकोट में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया। इस जीत में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की रही।

अन्वय द्रविड़ ने तूफानी पारी खेली, जबकि आर्यवीर सहवाग ने भी अच्छी शुरुआत दिलाई।
बारिश के कारण 20 ओवर का हुआ मुकाबला
बारिश की वजह से मुकाबले को घटाकर 2020 ओवर का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए।
आर्यवीर सहवाग ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए और टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की। इसके बाद यशवर्धन चौहान ने 34 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली।
अन्वय द्रविड़ ने आते ही मचाया धमाल
भारत की पारी के आखिर में अन्वय द्रविड़ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 38 रन ठोक दिए। उनकी इस तेज पारी ने भारत के स्कोर को 180 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। द्रविड़ की पारी में बड़े शॉट्स देखने को मिले और उन्होंने दबाव के बीच टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Team India के गेंदबाजों ने बनाया ऑस्ट्रेलिया पर दबाव
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर दबाव बनाए रखा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला सात रन से जीत लिया। जैक जोसनेक ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया,
लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से मोहित उलवा ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर शानदार गेंदबाजी की। यशवर्धन चौहान ने भी दो विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 10 की बढ़त बना ली है।