Sultanpur News: जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे अफ्फान को जेल, 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

सुलतानपुर। जमीन विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद मो. रहमान उर्फ मानू के पुत्र सैय्यद मो. अफ्फान को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई को विधिसम्मत बताते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा व दीपांशु निगम ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए पुलिस रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपी सैय्यद मो. अफ्फान को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि 30 मई को कोतवाली नगर क्षेत्र के जमाल गेट, खैराबाद निवासी इकबाल अहमद ने जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष सैय्यद मो. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रहमान उर्फ मानू, उनके पुत्र सैय्यद मो. अफ्फान समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अफ्फान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *