Quick Samachar: इम्तिाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ में बंटवारे के समय की दिल कचोट देने वाली प्रेम कहानी को देखने के बाद तैयार हो जाइये उन लोगों के दर्द को देखने के लिए जिन्होंने 1947 में हुए बंटवारे के दुख को झेला। सना देओल की बहुप्रतीक्षित ‘ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में फिल्म के सभी मुख्य किरदारों का पहला लुक दिखाया गया है।

‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर को रिवील करते हुए फिल्म के मुख्य किरदारों से मिलवाया है। पोस्टर में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करन देओल और अभिमन्यू सिंह नजर आ रहें हैं।

यह भी पढे़ं

मेकर्स ने जारी किया ‘बंटवारा 1947’ का पहला पोस्टर

सोशल मीडिया पर फिल्म बंटवारा 1947 के पोस्टर को रिवील करते हुए मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बंटे हुए दौर में भी इनकी कहानी हिम्मत और जज्बे की मिसाल बनी। मिलिए उन लोगों से, जिन्होंने उस दौर का हर दर्द और संघर्ष अपनी आंखों से देखा।’ इन पोस्टर्स में किरदारों के चेहरों का डर उस समय की कहानी को बयां करता है।

View this post on Instagram

‘बंटवारा 1947’: भयानक संघर्षों और दर्दों की कहानी

फिल्म उन लोगों की कहानी को दिखाती है जिन्होंने अपनी आंखों से बंटवारे के उस भयानक संघर्षों और दर्दों को झेला है। भारत का सबसे डरावना इतिहास जो सिर्फ सुना या पढ़ा गया लेकिन अब दर्शक इसे पर्दे पर देख पाएंगे। 1947 में देश के लोगों की हिम्मत, उम्मीद और संघर्षों की कहानी कहती ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। वजाहत असगर के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म का स्क्रीनप्ले और संवाद भी लिखा है। फिल्म के निर्माता और अपर्णा पुरोहित हैं। फिल्म के गानों की बात करें तो उनका संगीत ए आर रहमान ने दिया है और बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

‘लाहौर 1947’ से हुई ‘बंटवारा 1947’

फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ होने वाला था लेकिन मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया। अब फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर रिवील किया जिसमें फिल्म के किरदारों को दिखाया और फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म की। फिल्म ‘घातक’ के करीब तीन दशक बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। ‘बंटवारा 1947’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है और यह 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।