
बरेली, अमृत विचार। उर्सएरजवी इस साल 6, 7 व 8 अगस्त को मनाया जाना है। बिहार, पश्चिम बंगाल व असम जैसे राज्यों से जायरीन का जमावड़ा लगता है। इन राज्य से आने वाली ट्रेनें फिलहाल पूरी तरह पैक हैं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन भी अपनी अपनी तैयारियां कर रहा है।
04013 लौखाबाजारआनंद विहार स्पेशल ट्रेन में 01 से लेकर 5 अगस्त की सभी श्रेणियों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 24 वेटिंग, 02 अगस्त को 28 वेटिंग, 03 अगस्त को 27 वेटिंग, 04 अगस्त को 17 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 21 वेटिंग, 13019 बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 36 वेटिंग, 02 अगस्त को 47 वेटिंग, 03 अगस्त को 33 वेटिंग, 04 अगस्त को 14 वेटिंग, 05 अगस्त को 15 वेटिंग, 06 अगस्त को 48 वेटिंग, 14673 शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 20 वेटिंग, 03 अगस्त को 24 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 14 वेटिंग दिखा रहा था। इन ट्रेनों एसी श्रेणियां भी लगभग फुल हो चुकी हैं।
इन ट्रेनों में भी चल रही लंबी वेटिंग
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
15903 डिब्रुगढ़चंडीगढ़ एक्सप्रेस
15909 अवधअसम एक्सप्रेस
05579 पूर्णिया कोर्टआनंद विहार
14663 अमृत भारत एक्सप्रेस
14691 मौर ध्वज एक्सप्रेस
15279 पुरबिया एक्सप्रेस
स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन
दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों से मिलकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी। इसके बाद उर्स वाले दिन बरेली से अलगअलग स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाना प्रस्तावित हैं। 8 अगस्त को बरेलीसहारनपुर, बरेलीगोरखपुर वाया सीतापुर, बरेलीअलीगढ़ वाया चंदौसी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने सीएमआई सैयद इमरान को व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उर्स को देखते हुए बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस्लामिया ग्राउंड पर रेल वन एप हेल्प डेस्क के साथ टिकट विंडो खोली जाएगी। स्टेशन पर भी अतिरिक्त विंडो खोली जाएंगी। जगहजगह सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।