पास्ता आज बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर उम्र के लोगों की पसंदीदा डिश बन चुका है. इसे बनाना आसान होता है और कम समय में तैयार भी हो जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग पास्ता की एक या दो ही रेसिपी बनाकर खाते हैं. अगर आप भी हर बार एक जैसा पास्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नई और अलग रेसिपीज़ ट्राई कर सकते हैं. इससे स्वाद में भी बदलाव आएगा और खाने का मजा भी बढ़ जाएगा.

अगर सही तरह का चुना जाए और उसमें ताजी सब्जियां व दूसरी पौष्टिक चीजें मिलाई जाएं, तो यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकता है. खासकर होल व्हीट, मल्टीग्रेन या दालों से बने पास्ता में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होता है, जो इन्हें सामान्य मैदे वाले पास्ता की तुलना में बेहतर विकल्प बनाता है. पास्ता से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज़ बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं पास्ता से बनने वाली 4 टेस्टी रेसिपीज़ और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
पास्ता से बनाएं 4 टेस्टी रेसिपीज़
पास्ता सूप
टमाटर, गाजर, बीन्स और मटर जैसी सब्जियों के साथ हल्का सूप तैयार करें और उसमें उबला हुआ पास्ता डाल दें. यह हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है. सब्जियों से विटामिन और फाइबर मिलते हैं, जबकि पास्ता शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है.
मिक्स वेज पास्ता
उबले हुए पास्ता में गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च और हल्के मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. यह रेसिपी जल्दी बन जाती है. सब्जियों में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं.
पनीर पास्ता
उबले हुए पास्ता में हल्का भुना पनीर, टमाटर, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की सॉस मिलाकर पकाएं. पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद कर सकती है.
पास्ता सलाद
उबले हुए पास्ता में खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और थोड़ा दही या ऑलिव ऑयल मिलाकर सलाद तैयार करें. यह हल्का और ताजगी भरा विकल्प है. इसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
पास्ता की रेसिपीज़ बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
पास्ता बनाते समय कोशिश करें कि होल व्हीट, मल्टीग्रेन या दालों से बना पास्ता चुनें. इसमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होते हैं. रेसिपी में ज्यादा से ज्यादा ताजी सब्जियां शामिल करें और जरूरत से ज्यादा चीज, क्रीम, मक्खन और सॉस डालने से बचें. नमक और तेल भी सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें.
पास्ता को जरूरत से ज्यादा न पकाएं, क्योंकि इससे उसका स्वाद और बनावट बदल सकती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हमेशा ताजी सामग्री का इस्तेमाल करें और रेसिपी बनने के तुरंत बाद परोसें. इससे स्वाद भी बेहतर रहेगा और पोषण भी बना रहेगा.