Quick Samachar: ऑस्ट्रेलिया में सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय ऑफरोड एसयूवी Jimny का अब तक का सबसे महंगा और खास वर्जन लॉन्च किया है. इसका नाम जिम्नी XL राइनो स्पेशल एडिशन रखा गया है. यह मॉडल पांचदरवाजों वाली जिम्नी XL पर बेस्ड है, जिसे भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने इसमें कई नए कॉस्मेटिक अपडेट, एक्सक्लूसिव फीचर्स और खास एक्सेसरी पैकेज जोड़े हैं, जिससे यह स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग नजर आती है.

ऑफ-रोडिंग का शौक है? Suzuki Jimny का सबसे महंगा एडिशन हुआ लॉन्च, नए अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे​

दमदार और यूनिक डिजाइन

जिम्नी XL राइनो स्पेशल एडिशन का लुक पहले से ज्यादा दमदार और रफएंडटफ बनाया गया है. इसमें साइड पर खास Rhino ग्राफिक्स और ग्लॉस ब्लैक व सैटिन एल्यूमिनियम डिकल्स दिए गए हैं .SUV में नए 15इंच डायमंडकट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं जो इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा ब्लैक हेक्सागोनल ग्रिल, मड फ्लैप्स, स्किड प्लेट्स और साइड स्कर्ट्स जैसे फीचर्स इसे ज्यादा एडवेंचररेडी लुक देते हैं. यह स्पेशल एडिशन केवल Kinetic Yellow कलर और Pearl Black रूफ के साथ उपलब्ध है.

केबिन में भी खास बदलाव

SUV के अंदर भी Rhino थीम को जारी रखा गया है. डैशबोर्ड पर स्पेशल बैजिंग, सैटिन सिल्वर फिनिश और पीले रंग की स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदर इंसर्ट्स दिए गए हैं. सीटों पर Rhino लोगो भी बनाया गया है. इसके अलावा इसमें रेट्रो स्टाइल गियर नॉब, बेहतर Pioneer स्पीकर सिस्टम, मल्टीकलर एम्बिएंट लाइटिंग और खास फ्लोर व लगेज मैट्स दिए गए हैं. हालांकि 9इंच टचस्क्रीन, लेदररैप्ड स्टीयरिंग और अन्य बेसिक फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं.

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

मैकेनिकल तौर पर यह SUV पहले जैसी ही है. इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 101 हॉर्सपावर की पावर देता है. इसके साथ Suzuki का AllGrip Pro 4WD सिस्टम दिया गया है. ग्राहक इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में खरीद सकते हैं.

मिलेगा खास गिफ्ट पैक

इस एडिशन की सबसे खास बात इसका Rhino Go Pack है. इसमें मेटल कीकेस, हैट, लालटेन, पानी की बोतल, कूलर बॉक्स, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ग्राहकों को डार्क चॉकलेट पिस्ता प्रालिन्स का बॉक्स भी दे रही है.ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत लगभग 29.8 लाख रुपये से शुरू होती है, जिससे यह वहां बिकने वाली सबसे महंगी Suzuki Jimny बन गई है.