“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी

Daily Income Australia : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Ravinder नाम का एक भारतीय युवक ऑस्ट्रेलिया में अपनी कमाई और मेहनत की सच्चाई बता रहा है। वीडियो की शुरुआत में वह कहता है, “ऑस्ट्रेलिया में कुछ नहीं रखा, मत आओ।”

लेकिन जैसे-जैसे वह अपनी दिनचर्या और कमाई के बारे में बताता है, लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो जाते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravinder (@aish_narwal)

आस्ट्रेलिया में 1 दिन की कमाई 40 हजार

रविंदर बताते हैं कि उन्होंने सुबह 7 बजे काम शुरू किया और रात 12 बजे तक काम करते रहे। इस दौरान वह कुछ घंटे के लिए घर भी गए, परिवार के साथ समय बिताया और फिर वापस काम पर लौट आए। उनके अनुसार, एक दिन में उन्होंने 650-700 डॉलर तक कमा लिए, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹35 से ₹40 हजार के बराबर है।

वह कहते हैं कि भारत में जहां इतनी रकम महीने की सैलरी होती थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में इतनी कमाई हो जाती है। हालांकि, इसके पीछे लगातार मेहनत और लंबे घंटों का काम शामिल है।

लोगों ने की मेहनत की तारीफ

वीडियो में रविंदर यह भी कहते हैं कि जिस गरीबी में वे पैदा हुए, उससे बाहर निकलने के लिए मेहनत करना जरूरी है। वह लोगों को विदेश जाकर काम करने की सलाह देते हैं, लेकिन साथ ही यह भी साफ करते हैं कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि असल में बचत कितनी हो पाती है। फिलहाल, यह वायरल वीडियो विदेश में काम करने के सपनों और उसकी हकीकत- दोनों को सामने लाने का काम कर रहा है।