किम कार्दाशियां के ब्रांड की भारत में एंट्री, रिलायंस के साथ मिलकर बेचेगा महिलाओं के कपड़े

किम कार्दाशियां के ब्रांड की भारत में एंट्री, रिलायंस के साथ मिलकर बेचेगा महिलाओं के कपड़े

अमेरिकी रियलिटी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दाशियां का शेपवियर ब्रांड स्किम्स की अब भारत में एंट्री होने जा रही है. स्किम्स ने भारत में बिजनेस के लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड से पार्टनरशिप की है. यह रिलायंस रिटेल की एक प्रमुख सहायक कंपनी है. इस पार्टनर्शिप के तहत स्किम्स पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खुलेगी. इसके बाद कंपनी धीरेधीरे दूसरे शहरों में भी अपने स्टोर और ऑनलाइन बिक्री शुरू करेगी.

किम कार्दाशियां के ब्रांड की भारत में एंट्री, रिलायंस के साथ मिलकर बेचेगा महिलाओं के कपड़े

इस साझेदारी के बाद रिलायंस ब्रांड्स भारत में SKIMS के ऑफलाइन स्टोर और ऑनलाइन कारोबार दोनों को संभालेगी. यह पहली बार होगा जब SKIMS भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर अपने प्रोडक्ट्स बेचेगा. SKIMS इस समय दुनिया के कई देशों में तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रहा है. हाल ही में कंपनी ने लंदन और दुबई में नए स्टोर खोले हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, जल्द ही हांगकांग और सियोल में भी इसकी शुरुआत होने वाली है. भारत को भी कंपनी ने अपने बड़े अंतरराष्ट्रीय विस्तार का अहम हिस्सा बनाया है.

2019 में शुरू हुई थी कंपनी

SKIMS की शुरुआत साल 2019 में किम कार्दाशियां और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी. शुरुआत में यह ब्रांड महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, शेपवियर और लाउंजवियर के लिए जाना जाता था. बाद में कंपनी ने पुरुषों के कपड़ों और NikeSKIMS जैसे नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए. कंपनी का कहना है कि उसके कपड़े बेहतर फिटिंग, आराम और हर तरह के शरीर के अनुसार डिजाइन किए जाते हैं.

भारत आ रही विदेशी ब्रांड्स

पिछले कुछ सालों में भारत में प्रीमियम और इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है. लोगों की आय बढ़ने, ग्लोबल फैशन को पसंद करने और आरामदायक व स्टाइलिश कपड़ों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई विदेशी ब्रांड भारत में निवेश कर रहे हैं. SKIMS भी इसी मौके का फायदा उठाना चाहता है.

ईशा अंबानी कही ये बात

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि SKIMS ने दुनिया भर में लोगों की सोच बदल दी है कि आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े कैसे होने चाहिए. उन्होंने कहा कि यह ब्रांड भारत की नई पीढ़ी की पसंद से मेल खाता है, जो फैशन के साथ आराम भी चाहती है. उन्होंने भरोसा जताया कि रिलायंस लंबे समय तक भारत में SKIMS को मजबूत ब्रांड बनाएगी.

भारत को लेकर उत्साहित किम कार्दाशियां

SKIMS की कोफाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दाशियां ने कहा कि आधिकारिक लॉन्च से पहले ही भारत के लोगों ने SKIMS में काफी दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद हर व्यक्ति को ऐसे कपड़े देना है, जिन्हें पहनकर वह आरामदायक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करे. अब कंपनी भारतीय ग्राहकों का अपने स्टोर्स में स्वागत करने के लिए उत्साहित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *