Quick Samachar: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुंदरकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खन्नूपुरा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विशाल चौधरी को पुलिस ने कल देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खन्नूपुरा हत्याकांड का फरार आरोपी विशाल चौधरी बसेरा खास क्षेत्र में एक ट्यूबवेल के पास छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. खुद को पुलिस से घिरा देख विशाल चौधरी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
बरामद किया गया अवैध असलहा
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
खन्नूपुरा गांव में कब हुई थी हत्या?
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 14 जून 2026 को कुंदरकी थाना क्षेत्र के खन्नूपुरा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में दो अलगअलग मुकदमे दर्ज किए गए थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं. दोनों मुख्य आरोपियों पर 2525 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 15 जून को इस मामले के एक अन्य नामजद आरोपी निखिल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं अब दूसरे मुख्य आरोपी विशाल चौधरी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.घायल आरोपी का इलाज सीएचसी कुंदरकी में ले जाया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment