कौन है राहुल सिंह? जिसने मोहम्मद शरीफ की हत्या की ली जिम्मेदारी, बताया रामपुर हमले का इंसाफ​

कौन है राहुल सिंह? जिसने मोहम्मद शरीफ की हत्या की ली जिम्मेदारी, बताया रामपुर हमले का इंसाफ​

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में बरी आरोपी मोहम्मद शरीफ की हत्या को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है. इस बीच किसी आजाद सरकार संगठन के राहुल सिंह ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले में मारे गए 8 लोगों के लिए इंसाफ बताया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यही नहीं, राहुल सिंह ने इस हमले में शामिल अन्य लोगों को चेतावनी भी दी है. कहा कि जल्द ही उनका नंबर भी आने वाला है.

बता दें कि सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले में लोवर कोर्ट से सजा के बाद हाईकोर्ट से बरी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्याकांड खजुरिया थाने के सामने हुई. इस वारदात के बाद पुलिस हमलवारों के पहचान और उनकी धरपकड़ की कोशिश में जुटे होने का दावा कर रही है. जबकि हकीकत यह है कि अभी तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं मिला है. इसी बीच किसी आजाद सरकार संगठन के राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है.

200708 में हुआ था आतंकी हमला

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर 31 दिसंबर 2007 और एक जनवरी 2008 को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में कैंप में ग्रेनेड फेंके गए थे और AK56 से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस हमले में सीआरपीएफ के सात जवानों की मौके पर मौत हुई थी. वहीं एक रिक्शा चालक भी गोली लगने से दम तोड़ दिया था. इस मामले में रामपुर की स्पेशल कोर्ट ने मोहम्मद शरीफ समेत अन्य आरोपियों को साल 2019 में सजा सुनाई थी. बाद में ये आरोपी हाईकोर्ट चले गए. जहां से ये बरी हो गए थे.

पोस्ट में किया फैसले का उल्लेख

हाईकोर्ट के इस फैसले का उल्लेख करते हुए राहुल सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘अदालत से तो युवाओं को न्याय नहीं मिला, लेकिन उसने अपने स्तर पर खुद इंसाफ कर दिया है.’ इसी के साथ पोस्ट में इस घटना से जुड़े अन्य आतंकियों को चेतावनी दी है कि वे अभी अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि जल्द ही उनका नंबर भी आने वाला है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं. पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ये हैंडल झारखंड में एक्टिव है.

थाने में हाजिरी देकर निकलते समय हत्या

मोहम्मद शरीफ की हत्या मंगलवार को उस समय हुई, जब वह मंथली हाजिरी के लिए खजुरिया थाने में आया था. थाने में हाजिरी देने के बाद वह बाहर निकला ही था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके ऊपर फायर खोल दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बुधवार को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच मोहम्मद शरीफ के शव का पोस्टमार्टम कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *