क्या एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी के हाथो से मेडल लेगी टीम इंडिया? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सुनाया भारत का फैसला​

क्या एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी के हाथो से मेडल लेगी टीम इंडिया? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सुनाया भारत का फैसला​

Mohsin Naqvi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बाद एक नया सवाल चर्चा में है। जापान के आइचीनागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में अगर भारतीय पुरुष या महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीतती है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तथा एशियन क्रिकेट काउंसिल प्रमुख मोहसिन नकवी  को मेडल प्रदान करने की जिम्मेदारी मिलती है, तो क्या भारतीय खिलाड़ी उनसे मेडल स्वीकार करेंगे?

इस सवाल पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि फिलहाल बोर्ड का पूरा ध्यान प्रतियोगिता और मुकाबलों पर है। उनके मुताबिक, भारतीय टीम को पहले पोडियम तक पहुंचना होगा और उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। यानी BCCI ने अभी से यह तय नहीं किया है कि ऐसी स्थिति में टीम का रुख क्या होगा।

एशिया कप में क्या हुआ था?

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप का खिताब जीता था। हालांकि, पुरस्कार समारोह के दौरान टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था। BCCI ने बाद में बताया कि यह फैसला पहले से लिया गया था और इसकी जानकारी ACC को भी दी गई थी।

अब एशियन गेम्स में स्थिति अलग है। यहां मेडल सेरेमनी ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के नियमों के तहत होती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यदि OCA किसी अधिकारी को मेडल प्रदान करने के लिए अधिकृत करता है, तो खिलाड़ियों से आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन करने की अपेक्षा होती है।

भारत के सामने फिर बड़ा सवाल

भारत की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में पिछली बार की चैंपियन हैं। महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

ऐसे में अगर दोनों में से कोई टीम इस बार भी स्वर्ण पदक जीतती है, तो मेडल सेरेमनी का प्रोटोकॉल और BCCI का रुख एक बार फिर चर्चा में आ सकता है। फिलहाल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह मौजूदा समय में केवल मैचों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और मेडल सेरेमनी से जुड़ा निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *