Tejal Hasabnis : भारत ए की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया है। मुल्लांपुर में खेले गए पहले अनाधिकारिक वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 4 विकेट से मात दी। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस जीत की नींव तेजल हसबनिस और अनुष्का शर्मा ने 126 रन की शानदार साझेदारी करके रखी।

शुरुआत में लड़खड़ाई टीम, फिर Tejal Hasabnisअनुष्का ने संभाला मोर्चा
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 46 रन के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। तनीषा सिंह , प्रिया पूनिया और कप्तान यास्तिका भाटिया जल्दी पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद तेजल हसबनिस और अनुष्का शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 126 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। तेजल ने 82 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं अनुष्का ने 61 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 236 रन का लक्ष्य
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 235 रन पर ऑलआउट हो गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रैचल ट्रेनामन ने 36 और कप्तान तहलिया विल्सन ने 48 रन बनाए। दोनों ने शुरुआती विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को रोक दिया।
भारत की ओर से निकी प्रसाद और वैष्णवी शर्मा ने 33 विकेट लिए, जबकि अमनदीप कौर को 2 सफलता मिली। इससे ऑस्ट्रेलिया ए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
निकी प्रसाद ने अंत में दिलाई आसान जीत
तेजल हसबनिस और अनुष्का शर्मा के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। निकी प्रसाद ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने सयाली सतघरे के साथ छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।
भारत ने 41.1 ओवर में 239 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ए ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है। खास बात यह रही कि इससे पहले टी20 सीरीज में भारत ए को ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों 03 से हार मिली थी।