खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? जानें इसके पीछे की वजह

खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? जानें इसके पीछे की वजह

खाना खाने के बाद कई लोगों को सुस्ती या नींद महसूस होती है. खासकर दोपहर में या पेट भरकर खाना खाने के बाद ऐसा ज्यादा महसूस हो सकता है. कई बार यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया होती है, लेकिन हर व्यक्ति में इसके पीछे एक जैसी वजह हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने का मन करता है, जबकि कुछ लोगों को काफी ज्यादा नींद महसूस हो सकती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि खाने के बाद ऐसा क्यों होता है और किन चीजों से यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है.

खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? जानें इसके पीछे की वजह

अगर खाना खाने के बाद या नींद बारबार महसूस हो और रोज के काम पर असर पड़ने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में रोज की आदतों में कुछ बदलाव करने से मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं खाने के बाद नींद क्यों आती है और इससे बचने के लिए क्या करें.

खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है?

खाना खाने के बाद नींद आने की एक वजह खाने की मात्रा और उसमें मौजूद पोषक तत्व हो सकते हैं. चावल, ब्रेड, पास्ता और आलू जैसी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन में बदलाव हो सकता है, जिससे कुछ लोगों को सुस्ती महसूस हो सकती है.

वहीं अंडे, दाल और मांस जैसे प्रोटीन वाले फूड्स में ट्रिप्टोफैन जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में ऐसे केमिकल बनाने में मदद करते हैं जो नींद और आराम से जुड़े होते हैं. इसके अलावा बहुत ज्यादा खाना खाने पर पाचन में शरीर की एनर्जी लगती है, जिससे भारीपन और सुस्ती महसूस हो सकती है. रात में नींद पूरी न होना भी दिन में खाना खाने के बाद आने वाली सुस्ती को बढ़ा सकता है.

खाने के बाद नींद से बचने के लिए क्या करें?

खाने के बाद ज्यादा सुस्ती से बचने के लिए एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें. खाने में सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन को सही मात्रा में शामिल करें. बहुत ज्यादा मीठी और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजें कम खाएं.

खाना खाने के बाद कुछ देर हल्का चलना मददगार हो सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और रात में पूरी नींद लें. अगर खाना खाने के बाद हर दिन बहुत ज्यादा नींद आती है और लंबे समय तक थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *