Quick Samachar: चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं।

खौफनाक हादसाः मुंडन संस्कार से लौटते 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत-मचा हाहकार​
खौफनाक हादसाः मुंडन संस्कार से लौटते 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत-मचा हाहकार​

यह हादसा पुखरीमसरूंड मार्ग पर बुधवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में सभी लोग महल गांव के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों ने शवों को खाई से निकाला और फिर मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंची।

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *