Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

गर्मी में शरीर को ठंडक देता है बेल का शरबत, बॉडी को रखता है हाइड्रेटेड, जानें बिना चीनी के कैसे बनाएं?

बेल का शरबत कैसे बनाएं
Image Source : YOUTUBE – @N’OVEN – CAKE & COOKIES

गर्मी के मौसम में शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड होता है। ऐसे में अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी ड्रिंक को शामिल करें जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हो। इस मौसम में लोग बेल का सेवन करते हैं साथ ही इसका शरबत भी खूब पीते हैं। हालांकि जल्दी लोग इसका शरबत बना नहीं पाते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि घर पर बेल का शरबत बनाना मुश्किल है, तो अब टेंशन छोड़ दें।आज हम आपको बिना चीनी के एकदम आसान रेसिपी की मदद से मिनटों में ठंडा-ठंडा और हेल्दी बेल का शरबत बनाना बताएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

बेल का शरबत बनाने के लिए सामग्री 

एक बेल का फल,  गुड़ का पाउडर स्वाद अनुसार,  चुटकीभर नमक, ठंडा पानी, एक से दो कप बर्फ के टुकड़े

बेल का शरबत बनाने का तरीका

  • बेल का शरबत बनाने से सबसे पहले बेल का फल लें और उसे दो से तीन घंटे तक सादे पानी में डालकर छोड़ दें। 

  • तय समय के बाद बेल के फल को पानी से बाहर निकालें और कॉटन के कपड़े से पोछकर उसे दो टुकड़ों में बाटें। 

  • बेल के अंदर दिख रहे पीले कलर के गुदा को चम्मच या चाक़ू की मदद से बाहर निकालें और उसे एक बड़े बतर्न में रखें।   

  • इस बर्तन में एक या दो गिलास पानी डालें और फिर उसके बाद आप गूदे के बीज को बाहर निकाल कर फेंक दें।

  • गुदा को पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें (चाहें तो ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं).

  • जब गुदा पाने में अच्छी तरह मिल जाए तब दूसरे बर्तन में छननी से छान लें। मैश करने के बाद छन्‍नी से छानने से गूदे का रेशा अलग हो जाता है।

  • अब आप इस शरबत में अपने स्‍वाद के अनुसार गुड़ का पाउडर मिलाएं। 

  • बेल का शरबत तैयार है। इस शरबत को एक गिलास में बर्फ के साथ डालें और इसका लुत्फ़ उठाएं।  

बेल का सेवन करने के फायदे?

तासीर से ठंडा बेल का फल आपको तुरंत ठंडक देता है और पेट की गर्मी से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन C, आयरन पाचन सुधारने, कब्ज, बवासीर और दस्त में भी फायदेमंद हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply