Quick Samachar: कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव की एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने की जानकारी मिलने बाद उसके मातापिता और परिजनों ने उससे सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला कर लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने सामाजिक और पारंपरिक रीतिरिवाजों के अनुसार जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी कर दिया. बताया जा रहा है कि 20 जून 2026 को युवती का प्रेमी के साथ विवाह होना है, लेकिन पिता ने उसके पहले ही पिंडदान कर दिया.

बेटी ने अपनी मर्जी से कर ली प्रेमी संग शादी, बाप ने जीते जी कर दिया पिंडदान​
बेटी ने अपनी मर्जी से कर ली प्रेमी संग शादी, बाप ने जीते जी कर दिया पिंडदान​

चार दिन पहले प्रेमी के साथ की थी शादी
जानकारी के अनुसार बेहराडीह गांव की युवती का गांव के ही एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला किया. जैसे ही इसकी जानकारी युवती के परिवार और रिश्तेदारों को मिली, वे इस फैसले से नाराज हो गये.

परिजनों ने समाज के सामने किया ऐलान
बताया जाता है कि परिवार के लोगों ने समाज के सामने घोषणा की कि अब उनकी बेटी उनके लिए मृत समान है और वे उससे कोई संबंध नहीं रखेंगे. परिजनों का कहना है कि युवती के इस कदम से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.

बराकर नदी किनारे किया गया पिंडदान
मिली जानकारी के अनुसार युवती के मातापिता और अन्य परिजन गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित राजदाह धाम पहुंचे. वहां बराकर नदी के तट पर पारंपरिक रीति से बेटी का पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया गया. इस घटना की चर्चा आसपास के गांवों में भी तेजी से फैल गयी है.

गांव में बना चर्चा का विषय
घटना के बाद पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों के बीच इस फैसले को लेकर अलगअलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अत्यधिक भावनात्मक प्रतिक्रिया मान रहे हैं.

प्रेम विवाह को लेकर बढ़ रही हैं सामाजिक चुनौतियां
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रेम विवाह को लेकर सामाजिक स्वीकार्यता का मुद्दा आज भी कई परिवारों के लिए चुनौती बना हुआ है. बदलते समय और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच पारंपरिक सोच और सामाजिक मान्यताओं के टकराव के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं. फिलहाल, इस मामले के बाद बेहराडीह गांव सहित आसपास के इलाके में तरहतरह की चर्चाओं का दौर जारी है.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *