गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में रहस्यमयी ब्लास्ट, डिलीवरी बॉय और दरोगा घायल​

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में रहस्यमयी ब्लास्ट, डिलीवरी बॉय और दरोगा घायल​

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर कल रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेज धमाका हुआ. इस विस्फोट की गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पुलिस चौकी की खिड़कियां, दरवाजे और एसी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में चौकी में मौजूद एक दरोगा और खाना डिलीवर करने पहुंचा 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घटना के समय चौकी में तैनात एक सबइंस्पेक्टर और खाना डिलीवर करने आया 20 साल का विशाल मौजूद थे. अचानक हुए धमाके से खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूटकर बिखर गए. शीशे के तेज टुकड़े लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

जांच के बाद ही साफ होगा कारण: ACP सूर्यबलि मौर्य

इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबलि मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चौकी के भीतर अचानक विस्फोट हुआ है. धमाका किस वस्तु या संदिग्ध सामग्री के कारण हुआ, इसका सटीक कारण विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. घटना के तुरंत बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और संबंधित जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं ताकि ब्लास्ट की प्रकृति का पता लगाया जा सके.

Ghaziabad, Uttar Pradesh | On the reports of an explosion inside the Vasundhara police chowki , Indirapuram ACP Suryabali Maurya said, “The exact nature of the object that caused the explosion will only be determined following an investigation. A subinspector from the Vasundhara police outpost and a delivery boy, who had arrived to drop off an item, were present at the scene. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। The delivery boy sustained injuries from the shattered glass.”

More details are awaited.

— ANI November 7, 2026

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आला अधिकारियों ने लिया जायजा

पुलिस चौकी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके के समय कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई थी. पुलिस चौकी के अंदर हुए इस रहस्यमयी ब्लास्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *