Quick Samachar: लखनऊ की चिलचिलाती गर्मी में बुधवार को 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इशान किशन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। दोनों के बीच 140 गेंद पर 224 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन और इशान ने इस पारी के दौरान शतक पूरा करने के लिए 80 से भी कम गेंद लिए। वनडे क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने 80 से कम गेंद पर शतक जड़ा।

इशान किशन ने 71 और शुभमन गिल ने 77 गेंद पर शतक पूरा किया। कप्तान के तौर पर गिल का यह पहला शतक था। इशान ने चार साल बाद शतक लगाया। इस साझेदारी के बदौलत भारत ने 35.5 ओवर में 300 रन बना लिए। भारत ने तीसरी बार वनडे 36 ओवर से पहले 300 रन बना लिए। सबसे तेज 300 रन इंग्लैंड ने बनाए हैं। 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में 300 रन बना दिए थे।

भारत ने तीसरी बार 36 ओवर से पहले बनाए हैं 300 रन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 2009 में 34.1 ओवर में300 रन बनाए थे। 2022 में चट्टोग्राम में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 35.4 ओवर में 300 रन बनाए थे। इसके बाद 2026 में लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ 35.5 ओवर में 300 रन बनाए। भारत एकमात्र देश है जिसने 36 ओवर से पहले 3 बार 300 रन बनाए हैं।

इशान किशनशुभमन गिल की शानदार पारी

इशान किशन 79 गेंद पर 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 158.23 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए। नंबर3 पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल ने 110 गेंद र 140 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए। उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों को नांगेयालिया खरोटी ने आउट किया।

इशान ने लगाया वनडे करियर का दूसरा शतक

इशान किशन ने 52 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 19 गेंदें ली और 71 गेंद पर शतक पूरा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।