ग्रिल काटकर घर में घुसे, फ्रिज में रखा केक खाया; फिर बर्थडे गिफ्ट समेत लाखों का माल ले उड़े चोर… CCTV में कैद​

ग्रिल काटकर घर में घुसे, फ्रिज में रखा केक खाया; फिर बर्थडे गिफ्ट समेत लाखों का माल ले उड़े चोर… CCTV में कैद​

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चोरी की एक हैरतंगेज वारदात हुई है. यहां एक बंद मकान में घुसे चोरों ने करीब 40 मिनट में ना केवल लाखों की चोरी को अंजाम दिया, बल्कि फ्रिज में रखा बर्थडे केक भी खा गए. यही नहीं, सोना होने के शक में घर के मंदिर में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति को भी रगड़ के चेक किया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना बीती रात 8 बजे से 8:40 बजे के बीच की है. पुलिस के मुताबिक यहां नरेंद्रपुर के गरिया जिले में फरताबाद निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया कि घटना के वक्त वह परिवार के साथ बाहर गए थे. वापस लौटे तो उनके घर का दरवाजा खुला मिला. अंदर घुसे तो राधा कृष्ण की वस्त्र फटे हाल में जमीन पर मिले. फ्रिज का दरवाजा भी खुला था और उसमें रखा पत्नी का बर्थडे केक आधा खाया हुआ था. यह देखते ही उन्हें अंदाजा हो गया कि घर में चोरी हुई है.

सीसीटीवी कैद हुई वारदात

पृथ्वीराज के मुताबिक यह वारदात तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी है. वह खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी, कीमती रत्न, विदेशी डॉलर और पत्नी को बर्थडे पर मिले कीमती उपहार समेट ले गए. उन्होंने बताया कि बदमाशोंघर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं असफल रहे. इसलिए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

चोरों ने सबसे पहले खाया केक

फुटेज देखने से पता चलता है कि घर में घुसने के बाद चोर सीधे फ्रिज की ओर गए और इसमें रखा पत्नी का बर्थडे केक खा गए. फिर करीब 40 मिनट में एक एक कमरे को खंगाला. इस दौरान आलमारियों में रखी नगदी, डॉलर कीमती सामान समेत लाखों का माल समेट कर मुख्य दरवाजे से फरर हो गए. इस दौरान घर में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति को देखकर उन्हें लगा कि यह सोने की हो सकती है. इसलिए चोरों ने मूर्ति को पहनाए कपड़े फाड़कर उसे जमीन पर घिसने की भी कोशिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *