
हाथरस, निर्भया गैंगरेप जैसे मामलों ने देश को हिलाकर रख दिया था. अब एक ऐसा ही मानवता को शर्मसार करने मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता के इलाज के दौरान पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में ज़िंदा गोली, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े डाले गए हैं. इससे पता चलता है कि महिला के साथ किस कदर क्रूरता की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना चकिया पुलिस स्टेशन में 11 जून को घटी. महिला अपने घर से शौचालय के लिए निकली थी. तभी 5 युवक उसके घर में घुस गए. उन्होंने उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला के भी हाथ-पैर बांध दिए. फिर वो उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो हैवानों ने उसके चेस्ट और थाई पर ब्लेड से वार दिए. वारदात के बाद आरोपी महिला को उसी हालत में उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए.
5 लोगों ने किया गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वो शौचालय के लिए गई थी, तभी 5 लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया, जब वो बाहर आई, तो उन्होंने उसका मुंह भी बांध दिया. उसने बताया कि हमलावर उसे उसके घर के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया, जब उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो उन्होंने ब्लेड से उसकी छाती और जांघ पर वार कर दिए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिर उसे घर के पास फेंककर फरार हो गए.
इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. फिर हालात ठीक देखकर डॉक्टरों ने पीड़िता को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन महिला की हालत सही नहीं थी. उसे लगातार पेट दर्द की समस्या हो रही थी. ऐसे में वो एक हफ्ते बाद फिर से अस्पताल गई. डॉक्टरों ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड किया तो महिला के प्राइवेट पार्ट्स में ज़िंदा गोली, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े पाए गए.
अब पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि वारदात के बाद जब महिला बेहोशी की हालत में रही होगी, तब आरोपियों ने ये घिनौनी हरकत की होगी.
पीड़िता ने लगाया आरोप
ये भी आरोप है कि महिला ने डॉक्टरों से बार-बार दर्द की शिकायत की थी, लेकिन डॉक्टरों ने ये कहा कि दुष्कर्म हुआ है तो दर्द तो होगा ही, धीरे-धीरे ही कम होगा. महिला 2 बार अस्पताल गई, लेकिन दोनों बार डॉक्टरों ने कहा कि सब नॉर्मल है. फिर जब पीड़िता से दर्द सहन नहीं हुआ तो उन्होंने थानाध्यक्ष से शिकायत की. चकिया थानाध्यक्ष ने उन्हें सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा, वो सदर अस्पताल पहुंची और जांच हुई तो इस बर्बरता का पता चला.
इधर पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए sit का गठन किया गया है. ये घटना 11 जून की रात की है. 13 जून को पीड़िता की ओर से fir दर्ज कराई गई. इसमें महिला ने पड़ोस में रहने वाले 3 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ केस किया था. पीड़िता के आरोप के आधार पर उनका मेडिकल कराया गया. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बेगूसराय एसडीपीओ-वन आनंद पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता, उनके पति और डॉक्टरों से लगातार पूछताछ की जा रही है.