घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर

घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर
haldi

घर में कॉकरोच दिख जाए, दीवार पर छिपकली घूमती नजर आए या रात होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाए, तो बहुत परेशानी बढ़ जाती है. इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे स्प्रे और दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है, जो जेब पर भी असर डालते हैं. अगर, आप भी घर में कॉकरोच, छिपकली, चूहे, चींटियां या मच्छरों से परेशान हैं, तो यह घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. इस नुस्खे में किसी महंगे केमिकल या दवा का इस्तेमाल नहीं किया गया. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं और यह एक बार बनाने के बाद कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर से कीड़े-मकोड़े कैसे भगाएं.

घर से कॉकरोच, मच्छर और छिपकली भगाने के उपाय

  • 2 चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच खाने का सोडा (बेकिंग सोडा)
  • आधा नींबू
  • 1 बड़ा चम्मच बोरिक पाउडर
  • थोड़ा सा गुड़ या चीनी

कैसे तैयार करें?

सबसे पहले एक तवा या कढ़ाई को हल्का गर्म करें. उसमें 2 चम्मच हल्दी डालकर भूनें. जब हल्दी का रंग थोड़ा गहरा होने लगे, तब उसमें 1 बड़ा चम्मच नमक डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद 1 बड़ा चम्मच खाने का सोडा डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहें. अब गैस धीमी कर दें और इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ दें. नींबू डालते ही मिश्रण में हल्का झाग बन सकता है, इसलिए इसे अच्छी तरह मिलाते रहें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जब मिश्रण थोड़ा सूख जाए, तब इसे एक कटोरी में निकाल लें. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बोरिक पाउडर और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.

स्प्रे बनाने का तरीका और कैसे करें इस्तेमाल

आधा गिलास पानी में इस तैयार पाउडर के 2 चम्मच डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इस घोल को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. फिर इस स्प्रे को किचन के कोनों, सिंक के पास, कॉकरोच या चींटियों के आने-जाने वाली जगहों पर और चूहों की एक्टिविटी वाली जगाहों पर स्प्रे करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *