कई बार धोने के बाद भी बोतल से आ रही है बदबू? ट्राई करें ये आसान हैक, मिनटों में हो जाएगी साफ

कई बार धोने के बाद भी बोतल से आ रही है बदबू? ट्राई करें ये आसान हैक, मिनटों में हो जाएगी साफ
image

पानी की बोतल को हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं. खासकर गर्मी के मौसम में बोतल में पानी भरकर साथ ले जाना आम बात है. लेकिन कई बार बोतल से अजीब सी गंध आने लगती है. बार-बार धोने के बाद भी ये बदबू जाती नहीं है. ऐसे में फिर उस बोतल से पानी पीना मुश्किल हो जाता है. आप चाहें साबुन से क्यों न धो लें, इसके बाद भी ये गंध जाती नहीं है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक आसाना सा नुस्खा बता रहे हैं. इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में बोतल से आने वाली बदबू को दूर सकते हैं. ये नुस्खा फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

चाहिए होंगी ये चीजें

  • बोतल से बदबू खत्म करने के लिए आपको 1 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच सिरका
  • 1 चम्मच चावल और
  • थोड़ा सा पानी चाहिए होगा.

ऐसे करें बोतल की सफाई

  • सबसे पहले बोतल को खाली कर लें. इसमें 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच चावल डालें. इसके बाद बोतल में थोड़ा सा पानी डाल दें.
  • अब, बोतल का ढक्कन अच्छी तरह बंद करके उसे कुछ देर तक जोर से शेक करें.
  • चावल बोतल के अंदर हल्की रगड़ पैदा करने और नमी को सोखने में मदद करता है. वहीं, नमक और सिरका बदबू को सोखने में मदद करते हैं.
  • बोतल को अच्छी तरह शेक करने के बाद इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • इसके बाद ढक्कन खोलकर बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • इतना करते ही आपकी बोतल से सारी बदबू गायब हो जाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगली बार आपकी बोतल से बदबू न आए, इसके लिए बोतल में लंबे समय तक पानी छोड़कर न रखें. इस्तेमाल के बाद बोतल को खाली करके अच्छी तरह धोकर रख दें.
  • बोतल के साथ-साथ इसके ढक्कन, रबर की सील और कोने वाली जगहों की भी अच्छी तरह से सफाई करें. कई बार इन हिस्सों में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे भी बोतल से बदबू आने लगती है.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी बोतल से बदबू को दूर कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *