चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी

चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी
चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी

हर भारतीय घर में दिन में 2 से 3 बार चाय बन ही जाती है. ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय की चुस्की के साथ होती है. अब, चाय बनाने के बाद लोग इसे छानकर पीते हैं. ऐसे में छन्नी के बार-बार इस्तेमाल से कई बार उसमें जिद्दी कालिख जैसी जमने लगती है. ये कालिख इतनी गाढ़ी होती है कि कई बार साफ करने के बाद भी निकलती नहीं है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग छन्नी को फैंकने पर मजबूर हो जाते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो एक आसान ट्रिक फॉलो कर केवल 5 मिनट में इस कालिख या गंदगी को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

कैसे साफ करें चाय की छन्नी?

ये कमाल का हैक मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. अधिक कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे क्लीनर या किसी खास केमिकल की जरूरत भी नहीं पड़ती है.

क्या करें?

  • सबसे पहले गैस ऑन करें और गंदी चाय की छन्नी को सीधे आंच के ऊपर रख दें.
  • छन्नी को तब तक गर्म करें जब तक वह लाल न दिखने लगे.
  • थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की छन्नी में जमा सारी गंदगी जलकर काले कार्बन में बदल जाएगी.
  • तब गैस बंद कर दें और छन्नी को पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • जब छन्नी पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब किसी भी डिशवॉश साबुन और पानी की मदद से उसे साफ कर लें.
  • आप देखेंगे की अब छन्नी पर जमा हुआ सारा डिपॉजिट आसानी से निकल रहा है.
  • इस तरह इस आसान ट्रिक को फॉलो कर आप मिनटों में चाय छन्नी को साफ कर पाएंगे और आपको इसे फैंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • ये ट्रिक एक ही बार में असर दिखा सकती है, लेकिन इस तरीके में छन्नी को सीधे आग पर गर्म किया जाता है, इसलिए इसे करते समय खास सावधानी बरतें.
  • छन्नी गर्म करते समय आप फायर रेसिस्टेंट ग्लव्स पहन सकते हैं. इससे जलने का खतरा कम रहता है.
  • अगर आपके घर में प्लास्टिक की छन्नी है, तो इस तरीके को आजमाने से बचें. प्लास्टिक आग पर पिघल सकती है. ये नुस्खा केवल स्टील या लोहे की छन्नी पर ही काम करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *