चीन से अमेरिका तक भारतीय सामान का डंका, एक्सपोर्ट में आया जबरदस्त उछाल

चीन से अमेरिका तक भारतीय सामान का डंका, एक्सपोर्ट में आया जबरदस्त उछाल

क्या वैश्विक आर्थिक सुस्ती और भूराजनीतिक तनावों के बीच भारत अपने निर्यात का नया इतिहास रच रहा है? ये बात हम खुद नहीं बल्कि सरकार के आंकड़े की रहे हैं. सरकार की ओर से जो एक्सपोर्ट के आंकड़े पेश किए हैं, उससे साफ पता चलता है कि भारत का एक्सपोर्ट चीन और अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है. एक तरफ जहां भारत के सबसे बड़े खरीदार देश अमेरिका को होने वाला एक्सपोर्ट 12.85 फीसदी की मजबूत रफ्तार से आगे बढ़ा.

वहीं दूसरी तरफ चीन को भारतीय सामान के शिपमेंट्स में 64.57 फीसदी का तूफानी उछाल दर्ज किया गया है! चीन के साथ जारी सीमा विवाद और ‘मेक इन इंडिया’ के जोर के बीच अचानक चीनी बाजार में भारतीय सामान की इतनी भारी मांग कैसे बढ़ी? और अमेरिका के साथ व्यापार का संतुलन किस दिशा में जा रहा है? आइए, आसान और सरल भाषा में समझते हैं भारत के इस नए ‘एक्सपोर्ट बूम’ के पीछे का पूरा गणित…

कुछ ऐसे देखने को मिले एक्सपोर्ट के आंकड़े

  1. वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जुलाई में अमेरिका को भारत का निर्यात 12.85 प्रतिशत बढ़कर 9.02 अरब डॉलर हो गया और चीन को निर्यात 64.57 प्रतिशत बढ़कर 2.2 अरब डॉलर हो गया. इस महीने के दौरान इन देशों से आयात में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  2. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीन से आयात 34.42 प्रतिशत बढ़कर 14.67 अरब डॉलर और अमेरिका से आयात 18.11 प्रतिशत बढ़कर 5.5 अरब डॉलर हो गया.
  3. अप्रैलजुलाई 202627 के दौरान, अमेरिका को देश का सामान निर्यात 3 प्रतिशत बढ़कर 34.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 22.42 प्रतिशत बढ़कर 22.12 अरब डॉलर हो गया.
  4. इसी तरह, चीन को निर्यात 35.97 प्रतिशत बढ़कर 7.78 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 29.68 प्रतिशत बढ़कर 52.71 अरब डॉलर हो गया.
  5. भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अमेरिका ने 24 जुलाई से भारत पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

दुनिया के बाकी देशों के साथ एक्सपोर्ट

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने सिंगापुर को निर्यात सालाना आधार पर 83.7 प्रतिशत बढ़कर 1.6 अरब डॉलर हो गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान, निर्यात 97.11 प्रतिशत बढ़कर 8.1 अरब डॉलर हो गया. भारत ने इस अवधि के दौरान UAE, नीदरलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, श्रीलंका, इटली और वियतनाम को निर्यात में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है. हालांकि, जुलाई में UK, बांग्लादेश, सऊदी अरब और नेपाल को निर्यात में गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर, रूस, कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, ओमान, मलेशिया, ताइवान और ब्राजील से आयात में वृद्धि हुई. जून में ओमान, ताइवान और ब्राजील से आयात में भारी वृद्धि हुई ओमान से 150.36 प्रतिशत बढ़कर 1.57 अरब डॉलर, ताइवान से 111.3 प्रतिशत बढ़कर 1.62 अरब डॉलर और ब्राजील से 146.73 प्रतिशत बढ़कर 1.4 अरब डॉलर हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *