Quick Samachar: एक्टर ईशान खट्टर ऐसे परिवार से आते हैं जहां उन्होंने दो अलगअलग धर्म और संस्कृतियां देखी है। उनके पिता राजेश खट्टर हिंदू परिवार से हैं, जबकि मां नीलिमा अज़ीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हाल ही में उनसे उनके धर्म को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जो वायरल हो रहा है।

‘जय जीसस, श्री अल्लाह…’, धर्म पूछने वालों को ईशान खट्टर का दो टूक जवाब हो रहा वायरल​
‘जय जीसस, श्री अल्लाह…’, धर्म पूछने वालों को ईशान खट्टर का दो टूक जवाब हो रहा वायरल​

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे उनके धर्म को लेकर सवाल किया। इस पर ईशान ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और अपनी हाजिरजवाबी से सभी का ध्यान खींच लिया। उनके जवाब ने न सिर्फ फैंस को हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि वह अपनी बहुसांस्कृतिक परवरिश को लेकर कितने सहज और गर्व महसूस करते हैं।

धर्म के सवाल पर कुछ ऐसा था ईशान का जवाब

एक यूजर ने ईशान से पूछा, “आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं।” इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय ईशान ने अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, “जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह।”

इसके बाद ईशान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया, जिससे साफ संकेत मिला कि वह खुद को किसी धार्मिक या सामाजिक लेबल में बांधकर नहीं देखते। उन्होंने लिखा, “प्रकृति, दयालुता, इंसानियत और सृजन।” इस कैप्शन के साथ ईशान ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह रंगबिरंगे हॉट एयर बैलून से सजे मनमोहक नजारों के बीच खड़े नजर आ रहे थे।

ईशान खट्टर का रिश्ता बॉलीवुड अभिनेता से भी है। दरअसल, शाहिद और ईशान सौतेले भाई हैं और दोनों की मां अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम हैं। शाहिद, नीलिमा अज़ीम और उनके पहले पति अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं, जबकि ईशान, नीलिमा और अभिनेता राजेश खट्टर के बेटे हैं।

भले ही दोनों के पिता अलग हैं, लेकिन शाहिद और ईशान के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं और कई मौकों पर एकदूसरे के लिए अपना प्यार और सम्मान भी जाहिर कर चुके हैं।

पहले भी धर्म पर बात कर चुके हैं ईशान खट्टर

इससे पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ने अपने बहुधार्मिक परिवार और उससे मिली सीख के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता पंजाबी हिंदू हैं और मां मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनके लिए यही भारत की असली तस्वीर है, जहां अलगअलग धर्म और संस्कृतियां साथ मिलकर एक खूबसूरत पहचान बनाती हैं।

ईशान का मानना है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है। उन्होंने कहा कि अलगअलग संस्कृतियों का आपस में घुलनामिलना ही हमें खास बनाता है और भारतीय होने की भावना किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है। यही सोच और माहौल उनकी परवरिश का अहम हिस्सा रहा है।

हालांकि, ईशान ने यह भी माना कि उन्होंने समाज का दूसरा पहलू भी देखा है। उनके मुताबिक, कई बार लोग किसी व्यक्ति को जानेसमझे बिना ही उसके धर्म या पहचान के आधार पर राय बना लेते हैं। यह भेदभाव धीरेधीरे नफरत और दूरी में बदल सकता है, जो समाज के लिए सही नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान हाल ही में निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। अब ईशान जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘जुगाड़ू’ में दिखाई देंगे।